Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

नगर परिषद की आपात बैठक लोहगढ़ दशहरा मैदान के लिए दी गई मंजूरी को रद्द करने पर रही केंद्रित

Read in:Hindi

प्रधान सहित कांग्रेस के 7 और अकाली दल के 8 पार्षदों ने की एनओसी रद्द करने की मांग, -हाउस की बैठक में एन.ओ.सी प्राप्त करने वाले व्यक्ति को बताया नशेड़ी

जे.एस. कलेर/ जीरकपुर

शुक्रवार को जीरकपुर नगर परिषद के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में बुलाई गई आपातकालीन जनरल हाउस बैठक हंगामेदार रही, इस दौरान पूरी बैठक में जीरकपुर शहर के विकास पर चर्चा नहीं कर पूरी मीटिंग केवल लोहगढ़ दशहरा ग्राउंड को किसी तीसरे पक्ष को देने पर केंद्रित रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के लिए जारी प्रस्ताव के अनुसार नगर परिषद के पक्ष में वकील नियुक्त करने के लिए सदन की मंजूरी लेने के अलावा सीवेज एवं पानी का कनेक्शन लेने के लिए कम से कम तीन वर्ष की अवधि निर्धारित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। शहर में बनने वाली सड़कें, आवारा जानवर, कुत्तों की बढ़ती समस्या पर चर्चा की।

जीरकपुर क्षेत्र में आवारा गायों को नगर परिषद की टीम द्वारा स्थानीय गाय बताकर रेस्क्यू करने के कारण अब पशुपालकों से भारी जुर्माना वसूलने का मुद्दा भी प्रस्ताव में शामिल किया गया, जिसमें मवेशियों को पकड़ने का काम अनुबंधित किया जाएगा। मोहाली की तर्ज पर प्रस्ताव पारित कर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया। बैठक के दौरान शहर में आवारा पशुओं को हटाने, स्ट्रीट वेडिंग पॉलिसी के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण हटाने और मैकेनिकल मार्किंग करने पर विचार किया गया।

इसके इलावा जीरकपुर के लोहगढ़ इलाके में दशहरा मैदान में मनाए जाने वाले दशहरा मेले की मंजूरी पर अकाली समर्थक पार्षदों ने कड़ा ऐतराज जताय जिन्होंने दी गई अनुमति को रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया, वहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े पार्षदों ने इस मामले को धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के चलते नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक एनके शर्मा के पार्षद भाई धरमिंदर कुमार शर्मा और यादविंदर कुमार शर्मा ने हाउस की बैठक में दशहरा आयोजन की मंजूरी लेने वाले व्यक्ति को नशेड़ी करार दिया और कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को श्री अमृतसर साहिब में नशे को खत्म करने की अरदास कर रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ हिंदुओं के बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा के पवित्र त्योहार के आयोजन मंजूरी एक नशेड़ी को दे रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से लोहगढ़ गांव के निवासियों, पहले रंगला पंजाब क्लब लोहगढ़ और फिर शेरे पंजाब यूथ वेलफेयर सोसायटी जीरकपुर के सहयोग से लोहगढ़ गांव के दशहरा मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए शेरे पंजाब यूथ वेलफेयर सोसाइटी जीरकपुर द्वारा डी.सी मोहाली को एक लिखित अनुरोध किया गया था। अब उन्हें पता चला है कि ई.ओ जीरकपुर ने लोहगढ़ दशहरा ग्राउंड में दशहरा मेला आयोजित करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर एनओसी जारी कर दी है।  यह मैदान लोहगढ़ गांव के लोगों ने दशहरा मेले के आयोजन के लिए बनवाया था, जो वर्तमान में नगर परिषद जीरकपुर की संपत्ति है।

(SUBHEAD)आपात स्थिति में बुलाई गई बैठक की चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी से जुड़े पार्षदों ने जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों द्वारा अचानक बुलाई गई बैठक पर हैरानी जताई और कहा कि नियमानुसार बैठक का एजेंडा 48 घंटे पहले मिलना चाहिए लेकिन उन्हें एजेंडा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे मिला। बैठक में शहर के विकास को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन देखने में आया कि दशहरा जैसे पवित्र त्योहार पर भी अकाली और कांग्रेस से जुड़े पार्षद एकजुट हो राजनीति कर रहें हैं

इस बारे में बात करने पर जीरकपुर नगर परिषद के ई.ओ रवनीत सिंह ने कहा कि उनसे डीसी कार्यालय द्वारा लोहगढ़ दशहरा मैदान में दशहरा मेला आयोजित करने की अनुमति के बारे में पूछा गया था और नगर परिषद ने बिना किसी पक्षपात के इसे जारी करने की सहमति दे दी थी जिसके बाद डीसी ऑफिस मोहाली द्वारा एक व्यक्ति को मंजूरी दे दी गई।

जीरकपुर नगर परिषद के अध्यक्ष को धार्मिक आयोजन के लिए दी गई मंजूरी को रद्द करने के लिए जब शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने एकजुट होकर सदन की विशेष बैठक बुलाई तो शहर के लोगों ने कहा कि अगर जीरकपुर नगर परिषद के काबिज पार्षद काश शहर के विकास को लेकर भी इतने ही चिंतित होते जबकि शहर की सभी सड़कें टूटी हुई हैं। शहर में स्थित अधिकांश कॉलोनियों के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़कों की हालत खराब है। वे इस संबंध में पार्षदों व अन्य अधिकारियों को फोन कर थक चुके हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है।