Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय Trending

सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान

अबोहर। माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम विकास विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ब्र.कु. राजू भाई (उपाध्यक्ष) ने कहा कि “जीवन का मूल आधार चिंतन है और चिंतन धारा को परिवर्तित करने का आधार आध्यात्मिकता है।”

मुख्य वक्ता विशाल भाई ने कहा कि सनातन संस्कृति को अपनाकर ही किसान समृद्ध और खुशहाल बन सकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पहले का किसान आत्मनिर्भर था, लेकिन आज दूसरों पर आश्रित है। उन्होंने धरती माँ को “जहर” (रसायनों) से बचाने और आध्यात्मिकता अपनाने पर जोर दिया।

सुरेखा नाडागौडर (कुलपति) ने कहा कि “देश की आत्मा गाँव है और गाँव का आधार किसान है।” उन्होंने किसानों के बहुमुखी विकास पर जोर देने की आवश्यकता बताई।

हितेश भाई पटेल (अध्यक्ष, गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड) ने आयोजन की सराहना की और कहा कि आध्यात्म से जुड़कर किसान अपनी 50% समस्याओं को सहज ही समाप्त कर सकते हैं।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी जी (अध्यक्ष, मेहसाना): उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से ही गाँव आत्मनिर्भर बनेंगे। किसान हमारे देश की वह हस्ती है जिससे पूरी दुनिया हँसती है।

ब्र.कु. सुदेश दीदी ने जीवन में पाँच बीज बोने की प्रेरणा दी: ज्ञान, शांति, प्रेम, पवित्रता और आनंद। उन्होंने कहा कि स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा को याद करना ही असली कृपा है। मृत्युंजय भाई जी (एडिशनल सेक्रेटरी जनरल) ने कहा कि “जहाँ प्रेम है वहाँ खुशी है, और जहाँ खुशी है वहाँ क्रोध हो ही नहीं सकता।”

ब्र.कु. सुमंत भाई (मुख्य मुख्यालय संयोजक, माउंट आबू) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्र.कु. तृप्ति दीदी (राष्ट्रीय संयोजिका, सूरत) द्वारा किया गया

0 Comments