Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड 

मृतक के लाइव सुसाइड और सुसाइड नोट के आधार पर बरनाला पुलिस ने किया लड़की पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को होगा शव का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार

अखिलेश बंसल/ बरनाला

किसी शादीशुदा जिंदगी के रिश्तों में कड़वाहट कैसे पैदा होती है, पारिवारिक कलह और पुलिस कार्रवाई के डर ने एक हंसता-खेलता घर कैसे उजड़ जाता है। ऐसी एक घटना पंजाब के शहर बरनाला में घटी है। जहां सरकारी नौकरी पेशा एक नौजवान ने अपनी भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर सुसाइड कर लिया।

हालांकि बरनाला पुलिस ने मृतक के लाइव सुसाइड और सुसाइड नोट के आधार पर लड़की समेत उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को हिरासत में लेने तक शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने तक पीडित परिवार अड़ गया। समाजसेवियों, समाज के प्रतिनिधियों द्वारा समझाने और पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द हिरासत में ले लेने का भरोसा देने के बाद मृतक प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार कराने पर पीड़ित परिवार ने सहमती दी। जिसके चलते घटना के तीन दिन बाद आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार होगा।

यह बताया मामलाः

बरनाला के गोबिंद कालोनी इलाका में दो दिन पहले दिल दहलाने वाली घटना घटी। जहां अग्रवाल समाज से संबंधित दर्शन कुमार के पुत्र 31 साल के नौजवान प्रवीण गर्ग ने अपने परिवार की विरोधी भाभी के जुल्मों से तंग आकर अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर लिया। मृतक के परिजनों के अनुसार प्रवीण गर्ग के बड़े भाई मोहित गर्ग की शादी करीब डेढ़ साल पहले संगरूर निवासी संजीव कुमार की पुत्री किम्मी सिंगला से प्रेम संबंधों के चलते हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही किम्मी ने घर में कलेश करना शुरु कर दिया और 7 अप्रैल 2026 को किम्मी ने मोहित गर्ग के खिलाफ संगरूर के वूमेन सेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद किम्मी और उसके परिवार ने मृतक प्रवीण और उसके पूरे परिवार को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, दहेज प्रताड़ना जैसे आरोप लगाना शुरू कर दिया।

इस लिए प्रवीण ने किया सुसाईडः

हालांकि संगरूर पुलिस के विमेन सेल ने जांच के दौरान लड़की पक्ष द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद भी करार दे दिया था, उसके बावजूद किम्मी व उसके परिवार द्वारा अदालत के जरिए मानसिक दबाव डालने के उद्देश्य से मृतक प्रवीण और उसके पूरे परिवार को परेशान करना जारी रखा। यहां तक कि लड़की पक्ष ने प्रवीण के चंडीगढ़ स्थित फायनांस कार्यालय पहुंच हद से ज्यादा जलील किया था और दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में किम्मी ने अपने पति मोहित गर्ग, सास-ससुर और देवर प्रवीण का नाम भी शामिल किया था।

आबकारी विभाग की परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहा था प्रवीणः

चंडीगढ़ स्थित फाइनेंस कार्यालय में नौकरी करते प्रवीण गर्ग जो कि जल्द ही अपने माता-पिता को सुकून भरी जिंदगी देने वाला था। उसने कुछ समय पहले ही आबकारी व कर विभाग के इंस्पेक्टर पद की परीक्षा दी थी। जिसके नतीजे का वह इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ से बरनाला आए प्रवीण के दिमाग में आधी रात को क्या ख्याल या कि उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या ही कर ली। उसने सुसाइड करने से पहले अपनी माता-पिता को याद किया। कहा कि (आई लव यू। रोना मत, जब भी याद करोगी तो मुझे अपने साथ महसूस करोगी)। उसने मोबाइल फोन से खुद को लाइव करते अपनी मौत के लिए भाई मोहित की पत्नी व उसके सारे परिवार को जिम्मेदार ठहराया।

लड़की पक्ष के 5 लोग संगीन धाराओं के तहत नामजदः

बरनाला सिटी थाना-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के लाइव सुसाइड और सुसाइड नोट और मृतक के पिता के बयान के आधार पर मृतक की भाभी किम्मी सिंगला, उसके पिता संजीव कुमार सिंगला, माता बबीता, बहन असीमा, संगरूर निवासी और अखिल सिंगला, शिकागो- यू.एस.ए. निवासी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।