Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

शिव प्रसाद मौर्य के खिलाए फूल पिछले एक दशक से पुष्पावलियों में जीत चुके हैं सौ से ज्यादा इनाम

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और मोहक विन्यास के लिये मशहूर चंडीगढ़ के सुंदर कंगूरे तो सब देखते हैं, लेकिन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले सैकड़ों पुष्पाकरों को कोई नहीं जानता, जो अपने खून-पसीने से इसके फूलों और पौधों को सींचते हैं। चारों तरफ सुंदर पौधे और मोहक फूल इन्हीं मालियों की देने हैं। इन्हीं में एक हैं शिव प्रसाद मौर्य जिनके खिलाए फूल पिछले एक दशक से पुष्पावलियों में सौ से ज्यादा इनाम जीत चुके हैं।

पिछले दिनों सेक्टर 33 में संपन्न व नगर निगम द्वारा आयोजित गुलदाउदी महोत्सव में शिवप्रसाद मौर्य के तैयार फूलों की धूम रही। विभिन्न श्रेणियों में चार प्रथम पुरस्कार समेत नौ पुरस्कार शिवप्रसाद द्वारा तैयार फूलों को मिले।

गुलदाउदी शो के रिजल्ट में शिवकुमार को रिफ्लेक्सड गुलदाउदी में प्रथम, पॉम पॉम गुलदाउदी में प्रथम, बटन गुलदाउदी में प्रथम, स्पून गुलदाउदी में प्रथम तथा अन्य श्रेणी एनीमोन आदि में कुल मिलाकर नौ पुरस्कार नगर के मेयर ने प्रदान किये।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बेहतर भविष्य की तलाश में वर्ष 1989 में चंडीगढ़ आए शिवप्रसाद फिर चंडीगढ़ के ही होकर रह गए।

(SUBHEAD)वे लगातार इस शहर को खूबसूरत बनाने के प्रयास में लगे रहे। शुरू में हाउसिंग बोर्ड में काम करने वाले रामावतार मौर्य ने उन्हें संबल, सहयोग व मार्गदर्शन दिया। फिर 2013 से वे लगातार सेक्टर 33 के गुलदाउदी शो व फरवरी में सेक्टर 16 के रोड गार्डन की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। उ

न्हें मिले पुरस्कारों की गिनती तो याद नहीं, लेकिन उनकी संख्या सौ से अधिक है। वे मई से इन पौधों को तैयार करते हैं और जुलाई से गुलदाउदी की पौध तैयार करते हैं। वे कहते हैं हम फूल के पौधों को बच्चों की तरह पालते हैं।

0 Comments