Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पंजाब के पूर्व मंत्री अरोड़ा विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख की रिश्वत देते रँगे हाथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:

विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मनमोहन कुमार, एआईजी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई विजिलेंस जांच के सिलसिले में हुई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर हुई है और आरोपियों से 50 लाख रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है. विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वी कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हमारी टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत की पेशकश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें धारा 8 के तहत गिरफ्तार कर लिया; 50 लाख रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। हम आरोपी पूर्व मंत्री को अदालत में पेश करेंगे और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेंगे।'
विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री एसएस अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए 1 करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की थी। वह 50 लाख रुपए एडवांस लेकर मोहाली पहुंचे थे।