Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज /फाजिल्का

जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर फाजिल्का के प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री चौंक पर लगी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी लीलाधर शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि वो प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 1965 के भारत-पाक युद्ध पर खुद बार्डर पर चलकर आए व भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बार्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों को ललकारा भी। ताशकंद समझौते के समय रात को उनकी मृत्यु हो गई थी, जिनके कारणों का पता नहीं चला।

फाजिल्का के प्रमुख समाजसेवकों प्रफुल्ल चंद्र नागपाल, विनोद वाट्स, राकेश अंगी, अश्वनी खेड़ा, सजल अंगी, अविनाश मनचंदा और अश्वनी महाशा ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर जय जवान जय किसान के जयघोष किए।
फोटो कैप्शन- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवी।

0 Comments