Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

गीता के श्लोकों को किया जाएगा स्कूली पाठयक्रमों में शामिल: मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से कोविड़ काल को छोड़कर गीता सार का संदेश न केवल हरियाणा अपितु देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है। विश्व के कई देश हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी कार्यक्रम होना है इसके लिए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व अन्य लोग कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर दीपदान व आरती करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 3 दिनों से जिला स्तर पर भी गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 18 हजार स्कूली बच्चों ने गीता के श्लोकों का उच्चारण किया है और कई लोग ऑनलाईन भी इस कार्यक्रम से जुड़े और हर वर्ष यह कार्यक्रम लगातार बेहतर बनता जा रहा है। गीता सार से लोग जुड़ रहे हैं।