Friday, 16 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
खेल Trending

खेल और आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को गतके में आगे आना चाहिए

Read in:Hindi

लड़कियां बनेंगी गतका रेफरी, उत्तर क्षेत्री क्षमता निर्माण शिविर शुरू

तलवंडी साबो, फेस2न्यूज:

भारत के सबसे पुराने पंजीकृत गतका खेल संगठन नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल द्वारा माता साहिब कौर कॉलेज (लड़कियां), तलवंडी साबो जिला बठिंडा में कॉलेज की प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने विशेष रूप से लड़कियों के लिए लगाए उत्तरी क्षेत्र के दो दिवसीय गतका सेमिनार-कम-रेफरी कैंप का उद्घाटन किया।

शिविर में छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गतका और शास्त्र विद्या सिख विरासत की एक प्राचीन कला है और आत्मरक्षा के लिए बहुत आसान खेल है। इसलिए लड़कियों को आत्मरक्षा और खेल के रूप में गतका खेल का लाभ उठाने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से अपील की है कि वे गतका खेल की समृद्धि, खिलाडिय़ों की बेहतरी और उनके उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए अपने संस्थानों की गतका खेलने वाली लड़कियों/शिक्षकों को ऐसे गतका सेमिनार-कम-रेफरी कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

नेशनल गतका एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह और गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के जनरल सेक्रेटरी तलविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि गतका ग्राउंड्स में लड़कियों के क्षमता निर्माण और तकनीकी ऑफिशियल की जिम्मेदारी के लिए समान अवसर मुहैया कराने के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है ताकि भविष्य के सभी टूर्नामेंट में लड़कियां भी लड़कों की तरह रेफरी की भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि इस कैंप के दौरान मैदान में सुबह-शाम गतका नियमावली के अनुसार प्रायोगिक प्रशिक्षण व कोचिंग दी जाएगी, जबकि दिमें थ्योरी कक्षाएं के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। इस उत्तर क्षेत्रीय कैंप में भाग लेने वाली जिन लड़कियों को रेफरी के रूप में चुना जाएगा उन्हें स्मार्ट पहचान पत्र, टी-शर्ट और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन के खेल निदेशालय के डायरेक्टर हरकिरणजीत सिंह फाजिल्का, रमनजीत सिंह शंट्टी, रविंदर सिंह रवि, प्रशिक्षण एवं कोचिंग निदेशालय के डायरेक्टर इंदरजोध सिंह सन्नी, चरनजीत कौर मोहाली, गुरप्रीत सिंह बठिंडा, जिला गतका चंडीगढ़ से राजदीप सिंह बाली, ज़िला गतका एसोसिएशन बठिंडा के अध्यक्ष हरजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी जसकरन सिंह, चीफ रैफरी सुप्रीत सिंह और परमिंदर सिंह भी शामिल थे जो लड़कियों को रोजाना ट्रेनिंग और कोचिंग देंगे।

0 Comments