Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

अच्छी खबरः फिरोजपुर को मिलेंगी हरिद्वार और नांदेड़ जाने को साप्ताहिक एक्सप्रेस दो नई रेल गाड़ियां

Read in:Hindi

गाड़ी संख्या 14621/14622 फिरोजपुर-नांदेड़ वाया मानसा-जाखल और गाड़ी संख्या: 14625/14626 फिरोजपुर-हरिद्वार करेगी वाया धूरी-अंबाला आवागमन

(MOREPIC2) (MOREPIC1) अखिलेश बंसल/ बरनाला 

भारतीय रेलवे मंत्रालय, पंजाब के जिला फिरोजपुर को हरिद्वार और नांदेड़ जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो नई रेल गाड़ियां देने जा रहा है। जिनमें गाड़ी संख्या 14621/14622 फिरोजपुर-नांदेड़ वाया मानसा-जाखल और गाड़ी संख्या: 14625/14626 फिरोजपुर-हरिद्वार वाया धूरी-अंबाला आवागमन करेगी।

यह जानकारी रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा 04 जून 2025 को जारी की गई ब्रीफिंग से मिली है। भले ही अभी रेलवे की ओर से इन दोनों गाड़ियों के शुरु होने का पूरा प्लान सार्वजनिक नही हुआ है, लेकिन इन गाड़ियों के चलने से जहां लाखों यात्रियों को फायदा होगा वहीं रेलवे का कोष भी तेजी से बढ़ेगा। 

गाड़ी संख्या: 14625/14626

फिरोजपुर वाया बठिंडा-बरनाला-धूरी-पटियाला-अंबाला होते हुए हरिद्वार जाने वाली यात्री रेल गाड़ी फिरोजपुर से हर बुधवार रात्री 10.40 पर रवाना होगी। वीरवार की सुबह 04.30 बजे अंबाला, 06.05 बजे सहारनपुर पहुंच 10 मिनट का विश्राम लेकर 08.30 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी। वापिस यही गाड़ी वीरवार को बाद दोपहर 02.45 बजे हरिद्वार से रवाना होगी। जो सायं 04.05 बजे सहारनपुर, 06.15 बजे अंबाला और शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्री 00.35 बजे फिरोजपुर पहुंच जाएगी।

गाड़ी संख्या 14621/14622

फिरोजपुर वाया कोटकपुरा, बठिंडा, मानसा, जाखल, रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीणा, भोपाल, इटारसी, भूसावल, मनमाड, औरंगाबाद, पारभनी, पुर्ना होते हुए हजूरसाहिब व नांदेड़ पहुंचेगी। यह गाड़ी हर शुक्रवार को बाद दोपहर 01.25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी। जो रात्री 10.10 बजे पलवल, शनिवार सुबह 06.25 बजे बीणा जंक्शन, दोपहर 12.50 बजे खंडवा, सायं 06.45 बजे आंकाई और रविवार की तड़कसार 03.30 बजे नांदेड़-हजूरसाहिब पहुंच जाएगी। जबकि इस गाड़ी की वापिसी रविवार को ही सुबह 11.50 बजे नांदेड़-हजूरसाहिब से होगी, जो रविवार की रात्री 9 बजे आंकाई स्टेशन पर, सोमवार की सुबह 02.30 बजे खंडवा, 09.40 बजे बीणा जंक्शन, सायं 06.30 बजे पलवल होकर मंगलवार की सुबह 04.30 पर फिरोजपुर पहुंच जाएगी।

0 Comments