Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

मठ मंदिर में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में गोपाष्टमी मनाई गई। मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाने के लिए भक्तों में प्रातः काल से ही उत्साह उमंग और इंतजार बना हुआ था।

(MOREPIC1) सर्वप्रथम गौ माता को अभिषेक करने के लिए स्नान करवाया गया व तिलक लगाने के बाद सुंदर आकर्षक शरीर पर पोशाक पहनाई गई और मुकुट भी पहनाया गया, तत्पश्चात गाय माता को हरी-हरी कोमल घास खिलाई गई, और फिर आरती उतारी गई। मठ के स्वामी बामन जी महाराज ने गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष पर भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने गौ-चराना प्रारंभ किया था, और उन्होंने गौ-माता की रक्षा का बीड़ा उठाया था। इसलिए कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण की भक्ति तो प्राप्त होती ही है, साथ में गौ माता की प्रतिदिन सेवा करने से उनको चारा देने से व चरणों को स्पर्श करने से घर में सुख-समृद्धि, सुख-शांति मिलती है व ऋण से छुटकारा मिलता है। गाय भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय मानी जाती है।गाय माता कभी भी किसी का कर्ज अपने पर नहीं रखती तथा तत्काल सेवा का फल दे देती है।