Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों डा. कुलबीर छिक्कारा, डा. जगबीर सिंह और श्री प्रदीप कुमार शेखावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। इस मौके पर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, श्री विजय वर्धन, मुख्य सूचना आयुक्त, हरियाणा, मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी. एस. ढेसी, मुख्य सचिव हरियाणा श्री संजीव कौशल, सचिव राज्यपाल हरियाणा श्री अतुल द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि डा. कुलबीर छिक्कारा पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया में मुख्य संपादक के पद पर कार्यरत रहे हैं। डा. जगबीर सिंह चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे हैं। श्री प्रदीप कुमार शेखावत ने पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।