Tuesday, 07 July 2026
Breaking News
चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से
हिमाचल Trending

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज / शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन-2024 को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस 11वीं हाफ मैराथन के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने नशे के खिलाफ जो उत्साह दिखाया है, वह सराहनीय है। नशे की बुराई के संदेश के साथ इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों ने भी भाग लिया, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास नशा मुक्त हिमाचल के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से नशे का खात्मा होगा और देवभूमि की गरिमा बनी रहेगी।  समाज के हर वर्ग को इस तरह के जागरूकता अभियानों में भाग लेना चाहिए, तभी हम समाज से नशे को समाप्त कर पाएंगे। उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने तथा नशे के खिलाफ हर अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें 11वीं हाफ मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।