Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल

फेस2न्यूज/श्री आनंदपुर साहिब

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार  श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और हर पंथ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अत्याचार के खिलाफ उनका अडिग साहस आज भी हमें प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन ‘विविधता में एकता’ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रकाश स्तंभ है। आज जब समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब गुरु तेग बहादुर जी की विरासत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 Comments