Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Read in:Hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में आयोजित “रामलीला समिति सम्मान समारोह' में की शिरकत 

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /जालंधर /चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ होता है। अगर कोई यह सोचता है कि वह दबाव के माध्यम से किसी मीडिया संस्थान को डरा देगा तो यह उनकी एक भारी भूल है, क्योंकि सत्य की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता। 

मुख्यमंत्री जालंधर में आयोजित “रामलीला समिति सम्मान समारोह' में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीला समितियों के पदाधिकारीगण, कलाकार बंधु एवं अन्य समाजसेवी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों में नमन करते हुए कहा कि रामलीला केवल एक मंचन नहीं है, यह हमारी संस्कृति की संजीवनी है। रामलीला आने वाली पीढ़ी को यह सिखाती है कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय धर्म और सत्य की ही होती है। आधुनिकता के इस दौर में भी रामलीला के कलाकारों एवं आयोजकों ने हमारी संस्कृति की जड़ों को सींचकर रखा है। इस प्रकार के आयोजनों के लिए “श्री रामनवमी उत्सव समिति” की सराहना की। 

(SUBHEAD)मुख्यमंत्री ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान की गई निष्पक्ष पत्रकारिता की प्रशंसा की और कहा कि पंजाब केसरी संस्थान ने दशकों से समाज में सत्य, निर्भीकता और नैतिकता की मर्यादा की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया है। हमें वह दौर भी याद रखना चाहिए जब पंजाब उग्रवाद के अंधकारमय समय से गुजर रहा था। भय का ऐसा वातावरण था कि लोग घरों से निकलने में भी डरते थे, लेकिन इतिहास गवाह है कि तब भी इस समूह ने अपनी लेखनी को नहीं रोका। महान शहीद लाला जगत नारायण जी और श्री रमेश चंद्र चोपड़ा जी ने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन, हिंसा के सामने कभी घुटने नहीं टेके।

उन्होंने पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि इस समूह द्वारा पिछले 26 वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने का कार्य कर रहा है और अब तक 910 ट्रक राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। आज भी इस कार्यक्रम के अवसर पर राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने इस समारोह में सम्मानित होने वाली सभी रामलीला समितियों से आग्रह किया कि आप भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में फैलाते रहे। जैसे अंत में रावण का अहंकार टूटा था, वैसे ही सत्य को परेशान करने वाली शक्तियां भी परास्त होंगी। उन्होंने पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि मीडिया की आवाज को दबाने वालों के खिलाफ इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं। आप लिखते रहें, आप डटे रहें, क्योंकि आपकी कलम ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत ढाल है।