Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय देशभर में रैडक्रास फंड रेजिंग में दूसरे स्थान पर :राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज चंडीगढ

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति भवन में सोमवार भारतीय रैड क्रास समिति की वार्षिक आम बैठक के भव्य समारोह के दौरान सम्पूर्ण भारत में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक सदस्यता एंव फंडरेजिंग के लिए शील्ड (वर्ष 2021-22 के लिए) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें पहला स्थान उडीसा राज्य का रहा।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जोकि भारतीय रैड क्रास सोसाइटी की प्रधान हैं उनकी अध्यक्षता में समिति की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 10 से अधिक राज्यों के माननीय राज्यपाल उपस्थित रहे। डा0 मनसुख मंडाविया] माननीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री भी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने आम बैठक के बिजनेस सत्र की अध्यक्षता की। राज्यपाल हरियाणा को पुरस्कार प्रदान करते समय हरियाणा राज्य रैड क्रास सोसाइटी के महासचिव डा0 मुकेश अग्रवाल भी उनके साथ रहे।(SUBHEAD)

यह हरियाणा राज्य के लिए गौरव का विषय है कि सम्पूर्ण भारत में यह पुरस्कार हरियाणा रैड क्रास के माध्यम से प्राप्त हुआ। बैठक में हरियाणा एवं उड़ीसा राज्य के राज्यपाल ही सम्मानित किए गए।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा को मिले इस गौरवमय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और इसकी हरियाणा राज्य शाखा सदैव समाज में पूर्णतया उदारता के साथ मानवता के प्रति समर्पित रहकर जरूरतमंद लोगों बेसहारा महिलाओं तथा दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने में सदैव अग्रणीय रहती है जिसके लिए मैं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इससे जुड़े सभी सहयोगियों को भी हार्दिक मुबारकबाद देता हूं ! उन्होंने कहा कि कोविड 2019 जैसी महा आपदा के समय में भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों की मदद करके उन्हें नवजीवन प्रदान किया !