Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

हंसा फैक्ट्री में सीने पर लोहा गिरने से हेल्पर की मौत, -न्याय मिलने तक परिवार ने फैक्ट्री के सामने धरना दिया

Read in:Hindi

पिंकी सैनी/डेराबस्सी

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के लालडू के समीप समलहेड़ी गांव में पाइप बनाने के कारखाने में काम करते समय अचानक लोहे की चपेट में आने से एक हेल्पर की मौत हो गयी. दूसरी ओर, फैक्ट्री वालों ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया, इसलिए न्याय नहीं मिलने पर परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया है.

(MOREPIC1) जानकारी के अनुसार कल दोपहर सवा तीन बजे ललडू के समालहेड़ी गांव में पाइप बनाने की फैक्ट्री हंसा मैटेलिक्स लिमिटेड में हादसा हो गया जिसमें एक हेल्पर धरमपाल सिंह की मौत हो गई.

फैक्ट्री के एचआर मैनेजर शमशेर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में पाइप बनते हैं और इस काम के लिए कल दोपहर 50 साल के धर्मपाल सिंह क्रेन की मदद से 3 टन लोहे के चक्के को खींच रहे थे वह अचानक लोहे का भार उनके सीने पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वे धर्मपाल को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृतक की मौत का कारण सीने पर लोहे का गिरना बताया.

(SUBHEAD)मृतक के बेटे साहिल व उसके परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता की मौत फैक्ट्री में क्रेन पर काम करने के दौरान हो गई थी, लेकिन अस्पताल में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने झूठ बोला और कहा कि उसके पिता को साइलेंट अटैक हुआ था लेकिन डॉक्टरों की टीम ने देखा पोस्टमॉर्टम में पता चला कि सीने पर भारी वजन गिरने से उसकी मौत हुई है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन ने झूठ बोला है

उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक शव नहीं लेंगे और सड़क जाम कर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
आज मृतक के परिजनों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधकों ने पुलिस को मौके पर बुलाया. इस मौके पर थानाध्यक्ष अजितेश कौशल लालडू व कुलवंत सिंह चौकी प्रभारी नाहर लेहली मौके पर पहुंचे.

फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य चश्मदीद मजदूरों ने बताया कि तड़के 3:15 बजे धर्मपाल सिंह क्रेन से 3 टन लोहे की बटेर उठा रहा था और वह अचानक उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक धर्मपाल सिंह (उम्र 50 वर्ष) गांव रामपुर बाण के पास लालडू का रहने वाला था।वह 10 साल से हंसा फैक्ट्री में हेल्पर का काम करता था और वह अपने पीछे एक बेटा, बेटी और पत्नी छोड़ गया है। लड़की शादीशुदा है और उसका पति विकलांग है

0 Comments