Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

देशभर की विभिन्न रामलीलाओं में राम-हनुमान के किरदार निभाने वालों का सम्मान समारोह आयोजित

Read in:Hindi

टैगोर थिएटर में लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला के मंचन ने बटोरी वाहवाही

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)(MOREPIC4)(MOREPIC5)(MOREPIC6)(MOREPIC7)(MOREPIC8)                

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़  

जन सेवा वेलफेयर सोसायटी, चण्डीगढ़ द्वारा देशभर की विभिन्न रामलीलाओं में श्री राम और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित करने हेतु आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन व समाजसेविका प्रोफेसर संदीप कौर संधू ने पुरस्कार वितरित किए।

संस्था के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा और निर्देशक प्रदीप रावत ने  बताया कि इस मौके पर एक ही मंच पर अनेक श्री राम और हनुमान जी नजर आये। इस दौरान आए हुए कलाकारों ने लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला का मंचन भी किया जिसमें महिला कलाकारों ने भी हिस्सा लिया व नए कलाकारों को भी मौका दिया गया। रामलीला मंचन के लिए सेक्टर-8 के सनातन धर्म मंदिर में रिहर्सल की गई।(SUBHEAD)

पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को इस संस्कृति के प्रति जागरूक करना था।

इस आयोजन में जिन खास शहरों से कलाकार आए उनमें ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान आदि शामिल हैं।

इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की वंदना से हुई। उसके बाद श्री राम लक्ष्मण, सीता जी व हनुमान जी की आरती हुई।

0 Comments