Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
हिमाचल Trending

कर एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Read in:Hindi

 शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग को अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर जिला शिमला के गांव प्रेमनगर, कोकू नाला गुम्मा में कार्यवाही अमल में लाते हुए 624 बोतल देसी शराब, 48 बोतल अंग्रेजी शराब और 60 बोतल बीयर बरामद की है।

उन्होंने बताया कि जिला शिमला के आबकारी विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। विभाग के पास काफी समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस कार्यवाही में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई और आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कोटखाई में एफ.आई.आर. दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री व संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।