Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

इम्पेला डिवाइस ने हार्ट ब्लॉकेज वाले 52 वर्षीय मरीज को दी नयी जिंदगी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   आर के शर्मा /पंचकुला 

फोर्टिस मोहाली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड़ और कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर और कैथलैब्स के डायरेक्टर डॉ. आर.के. जसवाल के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी टीम ने अचानक कार्डियक अरेस्ट का सामना करने वाले 52 वर्षीय रोगी को नया जीवन दिया। रोगी को सबसे उन्नत तकनीक – इम्पेला डिवाइस इन लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस (एलवीएडी) का उपयोग करके बचाया गया।

इम्पेला कार्डियोलॉजी और हार्ट फेल्योर के क्षेत्र में सबसे अच्छे और अत्याधुनिक इनोवेशनस में से एक है। इम्पेला – एक छोटा हार्ट पंप का उपयोग प्रक्रियाओं के दौरान हृदय के कार्य को सहायता देने के लिए किया जाता है जब हृदय का कार्य कम हो रहा होता है और मल्टीपल स्टेंटिंग की आवश्यकता होती है।(SUBHEAD)

उक्त रोगी को पिछले साल जुलाई में फोर्टिस मोहाली लाया गया था, जब वह अचानक सीने में दर्द के जमीन पर गिर गए थे। उनकी मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि उन्हें अस्पताल में आने से 3-4 घंटे पहले दिल का दौरा भी पड़ चुका था और फोर्टिस मोहाली पहुंचने पर, उनके दिल, दिमाग, लीवर और किडनी का एक बड़ा हिस्सा काम करना बंद कर चुका था। रोगी को बाद में एडवांसड लाइफ स्पोर्ट – वेंटिलेटर और इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (आईएबीपी) पर रखा गया, लेकिन उसकी चिकित्सा स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। इसके अलावा, हृदय की मांसपेशियों को भारी क्षति (स्टनिंग ऑफ द मायोकार्डियम ) के कारण उनके रक्तचाप में सुधार नहीं हो रहा था।

इम्पेला डिवाइस (एलवीएडी) की एडवांसड टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए, डॉ जसवाल, रोगी की दोनों धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन को बहाल करने में सक्षम रहे। इस प्रक्रिया ने हृदय की मांसपेशियों, किडनी और लीवर को अगले तीन दिनों में ठीक होने में मदद की। हालात स्थिर के बाद, इम्पेला डिवाइस को हटा दिया गया और सभी महत्वपूर्ण अंगों के कामकाज को बहाल कर दिया गया। जिसके पश्चात मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब रोगी पूरी तरह से ठीक हैं और अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं।\

इस मामले पर चर्चा करते हुए, डॉ. जसवाल ने बताया कि कुछ साल पहले, समान हृदय संबंधी स्थितियों वाले रोगी, ज्यादातर जीवित नहीं रह पाते थे। इम्पेला डिवाइस फोर्टिस मोहाली सहित भारत के चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध सबसे उन्नत उपचार विकल्प है। दिल का दौरा एक गंभीर आपात स्थिति है जिसमें हर मिनट मायने रखता है।

चिकित्सा हस्तक्षेप में कोई भी देरी हृदय और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को अपरिवर्तनीय क्षति पहुंचा सकती है जो कि घातक साबित हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, ठंडा पसीना, दबाव या सीने में दबाव के साथ-साथ बेचैनी, लगातार एसिडिटी, गर्दन और जबड़े में दर्द का अनुभव होता है, तो उसे एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सा लेनी चाहिए।

0 Comments