Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

श्रद्धाभाव, समर्पण भाव से कार्य करेंगे तो जीवन सफल होगा: राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह

Read in:Hindi

(MOREPIC1) राज सदोष/आबू रोड /अबोहर

ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन =जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास= विषय उप्र कुशीनगर के राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ में दिए जा रहे ज्ञान को अनुकरण करने की आवश्यकता है।

जब हम इस ज्ञान का अनुकरण करेंगे तो समाज आगे बढ़ेगा। जीवन तभी सफल होगा जब हम श्रद्धाभाव, समर्पण भाव से कार्य करेंगे। यहां 70 साल, 100 साल की माताएं- बहनें आज भी निस्वार्थ भाव से सेवा में लगी हैं।

पोद्दार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आनंद पोद्दार ने कहा कि हमारे पास प्रकृति ने सबकुछ दिया है फिर हम क्यों आयुर्वेद से एलोपैथी की ओर जा रहे हैं। जब हम ग्रीन बैग बना सकते हैं तो प्लास्टिक बैग क्यों यूज कर रहे हैं। इसमें हमें स्वयं को चेंज करने की जरूरत है।

गुजरात से आए जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार तुषार प्रभु ने कहा कि शांतिवन सिर्फ एक स्थान नहीं बल्कि ज्ञान का एक सागर है।

(SUBHEAD)जहां से मैं हमेशा ज्ञान की कुछ बूंदें अपने साथ लेकर जाता हूं। जब तक हम अपने आप को नहीं बदलेंगे तब तक दुनिया में बदलाव नहीं ला सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज़ से ज्ञान लेने के बाद मेरी सोच, नजरिया और कर्म सबमें आश्चर्यजनक बदलाव आया। अब सदा खुश रहता हूं।