Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पंजाब में बाड़ ही खेत को खाने लगी : प्रेम दत्त शर्मा

Read in:Hindi

अवैध खनन करने वालों को सरंक्षण दे रही है पंजाब पुलिस : गोपाल सिंह सिद्धू, रेत का अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध मुहिम छेड़ने वाली इलाका संघर्ष कमेटी के खिलाफ ठोके जा रहें हैं केस पे केस

आरके शर्मा /चण्डीगढ़ 

पिछले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बढ़-चढ़ कर रेत का अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई करने का ऐलान किया था जो महज एक चुनावी जुमला ही साबित हुआ।

ये कहना है आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में गठित इलाका संघर्ष कमेटी के सरपरस्त प्रेम दत्त शर्मा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के स्थानीय प्रधान गोपाल सिंह सिद्धू, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सिमरनजीत सिंह एवं नंगल जिला के गाँव भलान के सरपंच अमनदीप शर्मा एवं पूर्व सरपंच प्यारा सिंह का।

इन सभी ने आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन के जमीनी हालातों के वीडियो जारी करते हुए खुलासा किया कि इस क्षेत्र में पुलिस के सरंक्षण में अवैध खनन हो रहा है। यानी जिन पर इस गैर कानूनी काम को रोकने का जिम्मा है, वही इस काम में संलिप्त है।(SUBHEAD)

प्रेम दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि विडंबना ये है कि इस क्षेत्र के विधायक हरजोत बैंस ही प्रदेश के खनन मंत्री हैं और वही इस सबके पीछे हैं। इस तरह से पंजाब में बाड़ ही खेत को खाने लगी है। गोपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि इलाका संघर्ष कमेटी के संचालकों के खिलाफ नाजायज़ तौर पर एक के बाद एक केस दर्ज किये जा रहे हैं, जिनमें चोरी-डकैती के मामले भी शामिल हैं।

एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ने खुलासा किया कि अवैध खनन वाली साईट पर सौ-सौ पुलिस कर्मी पहरा दे रहे होतें हैं। इन सभी ने पंजाब के मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की हैं।