Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

राजस्थान में हनुमानगढ़ में हत्या में वांछित 50 हजार के ईनामी गैंगस्टर का डेराबस्सी में पुलिस मुकाबला, गोली लगने से जख्मी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)डेराबस्सी /पिंकी सैनी

यहां डेराबस्सी मंगलवार को राजस्थान के एक बड़े गैंगस्टर सतीश बिशनोई का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ, जिसमें वह घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुलाबगढ़ रोड स्थित अमन होटल के पास एक पीजी (प्लेस टू स्टे) में घटी। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर राजस्थान से संबंधित था और लंबे समय से उसके खिलाफ कई अपराधी गतिविधियों के मामले चल रहे थे। 

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलू वाला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 122/25, धारा 103 (1),3(5) बीएनएस 27 आर्म्स एक्ट के तहत, यह व्यक्ति एक हत्या के मामले में वांछित है। इस वारदात में कुल तीन शूटर शामिल थे। इनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरा यह व्यक्ति फरार चल रहा था। बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 50,000 का इनाम देने की घोषणा की थी।

पुलिस को गैंगस्टर के बारे में जानकारी मिली थी कि वह किसी महत्वपूर्ण अपराध को अंजाम देने के लिए डेराबस्सी आया था। जानकारी के बाद एसएसपी मोहाली और डीएसपी डेराबस्सी के नेतृत्व में एक ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और जैसे ही गैंगस्टर ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने उसका पीछा किया। इसके बाद गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस एनकाउंटर में गैंगस्टर को गोली लगी, और उसे तत्काल सिविल अस्पताल दाखिल किया गया। घायल गैंगस्टर की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।  

0 Comments