Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर

ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया । इस पावन पर्व पर केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराया बल्कि स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर और सरपंच श्याम सिंह मजीठिया और मुख्य अतिथि मनीष गांधी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने ध्वज फहराया और जण-गण-मण अधिनायक जय हो, भारत भाग्य विधाता… को सभी ने श्रद्धा और सम्मानपूर्वक गाया।

(SUBHEAD)इसके पश्चात स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सर्वजीत कौर ने बच्चों को आजादी के साथ-साथ स्वस्थ और सफाई का भी महत्व समझाते हुए कहा कि आजादी का मज़ा केवल वही ले सकता है जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करें क्योंकि आजादी और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू है यदि सिक्के का एक पहलू भी बिगड़ गया तो बाजार में सिक्का नहीं चलेगा।

तत्पश्चात सफाई के बारे में बोला कि उन्हें न केवल अपने आप को बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी साफ और स्वच्छ रखना है। मौके पर स्कूल का सारा स्टाफ व उनके अतिरिक्त पंडित बलवान भारद्वाज उनका बेटा तथा तथास्तु वूमेन एंपावरमेंट टीम की सदस्य दविंदर कौर संधू, जसमीत संधू, जतिंदर सिंह, प्रिंस और तथास्तु समिति के मेंबर जिसमें सुनील ठाकुर, रमन जुनेजा, हंसराज शर्मा, ईश्वर सिंह, पंडित हरि कृष्ण इत्यादि मौजूद रहे।