Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान जेल में जन्मे भारतीय बालक का मनाया 58वां जन्म दिन

लीलाधर शर्मा/ फाजिल्का

भारत पाक 1971 के युद्ध में पाकिस्तान सेना द्वारा फाजिल्का के कई सीमावर्ती गांवों को कब्जे में लेकर कई ग्रामीण को पकड़ पाकिस्तान की साहिवाल जेल में डाल दिया गया। उस समय फाजिल्का के गांव बक्खूशाह के कश्मीरा सिंह का परिवार भी जेल में डाल दिया गया था। वहां कश्मीरा सिंह की पत्नी नानकी बाई ने 26 मई 1972 को एक लड़के को जन्म दिया जिसका नाम रुवैल सिंह रखा गया। कश्मीरा सिंह ने बताया कि जेल में बच्चे का पालन पोषण करने में बड़ी कठिनाई थी।

कुछ दिनों बाद उन्हें गुरुद्वारा रेत साहिब के कैंप में भेज दिया गया। 16 सितंबर 1972 को पाकिस्तान सरकार ने सभी जंगी कैदियों को छोड़ दिया। यह परिवार अपने बच्चों के साथ फाजिल्का आ गया था।

42 वर्षीय रुवैल सिंह का एक बीमारी के दौरान देहांत हो गया था। आज रुवैल सिंह का जन्मदिन माता-पिता ने उसकी फोटो गोद में लेकर मनाया। रुवैल सिंह के तीन लड़के भी हैं। कश्मीरा सिंह ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद पाकिस्तान की जेल में रहे हमारे परिवार की भारत‌ सरकार ने कोई आर्थिक मदद नहीं की।