Thursday, 19 November 2026
Breaking News
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत
चंडीगढ़ Trending

इंडस्ट्रियल बिजनेस ओनर्स एसोसिएशन सेक्टर 82 जेएलपीएल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/ मोहाली

इंडस्ट्रियल बिजनेस ओनर एसोसिएशन सेक्टर 82 जेएलपीएल के द्वारा एवं रोटरी क्लब मिडटाउन मोहाली के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 82 में किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आईबीओए एवं रोटरी क्लब मिड टाउन मोहाली के प्रेसिडेंट रविजीत सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक शर्मा महासचिव हरमिंदर सिंह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, रोटरी क्लब के सचिव दिलप्रीत सिंह बोपाराए, आईबीओए पूर्व प्रेसिडेंट गुरमुख सिंह ग्रीन प्रगति गुप्ता, किशन मुरारी दुबे, जगदीश धीमान, सतिंदर कौर, अजमेर सिंह गुरविंदर सिंह, गुरमिदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

आईबीओए के प्रेसिडेंट रविजीत एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक शर्मा ने बताया की रोटरी क्लब सेक्टर 37 ने ब्लड की कमी होने के कारण एसोसिएशन से रक्तदान शिविर कैंप का आयोजन करने के लिए कहा गया। रक्त की कमी को देखते हुए एसोसिएशन के द्वारा इस सामाजिक कार्य को रक्त की कमी को पूरा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 90 लोगों ने रक्तदान किया।

अंत में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी के द्वारा शिविर में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के समय में रक्तदान सबसे बड़ा महादान है।

0 Comments