Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
राष्ट्रीय Trending

मात्र 399 रूपये के प्रीमियम पर 10 लाख तक का बीमा लाभ

Read in:Hindi

चंडीगढ, संजय मिश्रा:

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस की अहमियत कई गुना बढ़ गई है, अनिश्चिताओं के दौर में, बुरे समय के लिए पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम उम्र के हिसाब से कम और ज्यादा होता है। अगर आप महंगा बीमा लेते हैं तो उसकी किस्त भी महंगी होती है। इसके चलते कई बार लोग हेल्थ इंश्योरेंस कराने से कतराते हैं।

लेकिन अब ख़त्म हुआ आपका इंतजार क्योंकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से 14 जुलाई 2022 को एक सामूहिक बीमा कवर योजना उपलब्ध कराई जाती है जहां आपको बेहद कम 299 और 399 जैसे प्रीमियम के साथ 10 लाख रूपए तक का कवर दिया जाता है।

क्या है योजना:
यह योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और टाटा एआईजी के बीच समझौते के तहत पेश की गई है। इस योजना के तहत 18 साल से 65 साल तक के लोग सामूहिक दुर्घटना में बीमा लाभ ले सकते हैं। इन बीमा कवर के तहत दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। इस बीमा को 1 साल बाद रीन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में व्यक्ति का खाता होना जरूरी है।(SUBHEAD)

कैसे मिलेगा अस्पताल का खर्च:
इस बीमा में व्यक्ति को किसी भी दुर्घटना के चलते हॉस्पिटल में एडमिट होने पर इलाज के लिए 60,000 रूपए और आई.पी.डी और ओपीडी में 30,000 रुपए का खर्चा दिया जाता है।

और भी हैं फायदे:
इस बीमा के तहत 399 रुपए के प्रीमियम बीमा में कुछ और फायदे भी दिए जाते हैं जैसे कि 2 बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख तक का खर्च, 10 दिन अस्पताल में रोजाना का 1000 खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च दिया जायेगा। इस बीमा का फायदा उठाने के लिए आप नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सकते हैं।
Accidental Death Coverage — 10 Lakh
Permanent Total Disability coverage— 10 Lakh
Permanent Partial Disability coverage—10 Lakh
Accidental Dismemberment and Paralysis coverage
10 Lakh
Accidental Medical Expenses IPD
Fixed up to Rs 60,000 or actual claims whichever is lower
Accidental Medical Expenses OPD
Fixed up to Rs 30,000 or actual claims whichever is lower
Education Benefit
10% of SI or Rs 100000 or Actual whichever is lower for maximum 2 eligible children
In-Hospital Daily Cash
Rs 1000 per day up to 10days (1 day deducible)
Family Transportation Benefits
Rs 25000 or actuals whichever is lower
Last Rites Benefit
Rs 5000 or actuals whichever is lower
Policy Premium
399/-