Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

खालसा कॉलेज मोहाली में अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस आयोजित

Read in:Hindi

बसंत ऋतु का स्वागत विद्यार्थियों ने पतंगबाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर किया, कभी भी हमें अपनी मातृ भाषा के प्रति हीन भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपनी मातृ भाषा पर गर्व करना चाहिए: प्रिंसीपल

(MOREPIC1)  आर के शर्मा/मोहाली  

फेस 3 ए स्थित खालसा कॉलेज (अमृतसर)ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया।

इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मातृ दिवस संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके इतिहास व महत्ता के बारें में प्रकाश डाला। कॉलेज प्रिंसीपल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कभी भी हमें अपनी मातृ भाषा के प्रति हीन भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपनी मातृ भाषा पर गर्व करना चाहिए।

इतना ही नही बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पतंगबाजी भी की और हवा में अनोखे अंदाज में पतंग उड़ा कर खूब मनोरंजन किया। इस बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रिंसीपल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। इसके अलावा प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज प्रिंसिपल ने सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर 94.3 एफएम से आये रेडियो जोकीज़ ने विद्यार्थियों के बीच मनोरंजक खेल आयोजित करवा कर उनका खूब मनोरंजन किया और खेल के बीच में ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।

0 Comments