Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

जाट सभा ने एक बार फिर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Read in:Hindi

कुछ पीड़ित परिवारों के रहने और खाने का किया जा रहा निशुल्क प्रबंध,  यूक्रेन युद्ध में धकेले गए भारतीय युवकों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की 

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

जाट सभा चंडीगढ़/ पंचकूला के प्रधान एवं हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड डीजीपी डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जाट सभा हमेशा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। उन्होंने आज सभा की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। बैठक से पूर्व किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ मलिक ने बताया कि इस बार भी पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए जाट भवन चंडीगढ़ में , हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों के लिए जाट भवन पंचकूला में तथा जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए “चौधरी छोटूराम यात्री निवास कटरा” में स्थान की उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क ठहरने एवं खाने-पीने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जरूरतमंद परिवारों के लिए जाट सभा द्वारा मैडिकल से संबंधित मदद भी की जा रही है।

डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने हरियाणा सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाढ़ के दौरान मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया दिया जाए तथा दिव्यांग होने की स्थिति में उसके मैडिकल का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए। गरीब का पूरा मकान क्षतिग्रस्त होने पर कम से कम 2 लाख रुपए, फसल बर्बाद होने पर प्रति एकड़ 50 हजार से लेकर 80 हजार रूपये तक , भैंस की मृत्यु होने पर मालिक को कम से कम एक लाख रुपए दिए जाने चाहिए।

जाट सभा चंडीगढ़/ पंचकूला के प्रधान डॉ मलिक ने हरियाणा सरकार तथा भारत सरकार से यह भी मांग की है कि रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में धकेले गए बेरोजगार भारतीय युवकों को सुरक्षित वापस लाकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि जाट सभा द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा जिसमें दूतावास के माध्यम से बात करके रूस में फंसे भारतीय युवकों को वापस भारत लाने का अनुरोध किया जाएगा।

0 Comments