Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

50,000 रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज मालेरकोटला ज़िला के माल ब्लाक जमालपुरा में तैनात कानूनगो विजय पाल को 50,000 रुपए रिश्वत की माँग करने और रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो निवासी गाँव भरथला मंडेर, मालेरकोटला को करमजीत सिंह निवासी गाँव भैनी कलां, तहसील अमरगढ़, मालेरकोटला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त कानूनगो उस (शिकायतकर्ता) से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए एक्वायर की ज़मीन के मुआवज़े से सम्बन्धित फाइल को कलियर करने के एवज़ में 2 लाख रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
इस शिकायत की जांच करने के बाद लुधियाना रेंज की आर्थिक अपराध शाखा की विजीलैंस टीम ने दोषी कानूनगो को मौके से पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया और दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उक्त दोषी के पास से रिश्वत और पैसे बरामद भी कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दोषी माल अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments