Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

लावण्या नागोरी ने सीटीएसई में प्राप्त किया तीसरा स्थान

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर.

एल आर एस डीएवी स्कूल की छात्रा लावण्या नागोरी ( पुत्री श्री मनोज नागोरी ) ने 17वीं राष्ट्रीय स्तरीय वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

परीक्षा का दूसरा स्तर 21 जनवरी, 2024 को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था। दूसरे लेवल में 216 विद्यार्थी शामिल हुए थे। लावण्या ने उनमें तृतीय स्थान प्राप्त किया। लावण्या पढ़ाई के साथ-साथ साँस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेती है।

लावण्या ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे मेरा परिवार और सम्मानित शिक्षक-सुमित फुटेला, मीनाक्षी आर्य , मनोज शर्मा और प्रियंका चलाना हैं।भविष्य के लिए मेरा लक्ष्य पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है और फिर मैं सिविल सेवाओं में जाऊँगी। सफलता मूल मंत्र की बात करते हुए बताया कि निरंतरता, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही मेरे एकमात्र मूलमंत्र हैं।लावण्या की इस अद्वितीय सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन देव मित्र आहूजा और प्राचार्या स्मिता शर्मा ने लावण्या के अभिभावकों और वाणिज्य संकाय को बहुत बहुत बधाई दी है ।

0 Comments