Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

डेरा बस्सी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर हवाई फायर कर फरार हुए युवक, विदेशी व्हाट्सएप नंबर पर काल पर करें या चलेंगी गोलियां

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)पिंकी सैनी /डेराबस्सी

यहां गुंडागर्दी का नंगा नाच उस समय देखने को मिला जब शहर की शक्ति नगर कॉलोनी में स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवक दिनदहाड़े रिसेप्शनिस्ट को धमकी भरा पत्र देकर बाहर हवाई फायर कर फरार हो गए। इस घटना से जहां सभी कर्मचारी सहमे हुए हैं वहीं शहर के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

जानकारी अनुसार डेरा बस्सी पुलिस थाने से कुछ दूरी पर स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर में दोपहर करीब पौने एक बजे मोटरसाइकिल पर आए मुंह ढके दो अज्ञात युवक अपोलो सेंटर में दाखिल हुए जिसमें एक युवक ने सेंटर की रिसेप्शनिस्ट उषा को एक पर्ची थमाई जिसमें लिखा था हम कौशल चौधरी गैंग की तरफ से हैं और उनके कहने पर यह काम किया है और अगर आप अपनी सलामती चाहते हो तो दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर बात करें, अन्यथा आज एक गोली चली है कल 101 चलेंगी। इसको मजाक ना समझे। हालांकि रिसेप्शनिस्ट  ने उसे युवक को रोकने की और पूछने की कोशिश भी की लेकिन युवक इतने में सेंटर से बाहर निकला और हवाई फायर कर दूसरे साथी समेत मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

गोली चलते ही वहां मरीजों में भी अफरा तफरी मच गई

गोली चलते ही वहां मरीजों में भी अफरा तफरी मच गई। और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शहर में कानूनी व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे पहले भी कुछ महीने पहले शहर में सरेआम गोलियां चलने की घटनाएं हुई है और हैरानी की बात यह रही कि पुलिस थाने से कुछ दूरी पर ही आज यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि अपोलो सेंटर के मालिक राजेंद्र बंसल के नाम यह धमकी थी। मौके पर डेराबस्सी पुलिस प्रभारी मनदीप सिंह व अन्य अधिकारियों ने भी दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments