Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद पर मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव व धरती दिवस

Read in:Hindi

फाजिल्का – भारत पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के उपरांत दर्शकों की भारी भीड़ के बीच भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष व बीएसएफ के पुराने सहयोगी लीलाधर शर्मा ने बताया कि सीमा की बीओपी में स्थित सर्व धर्म पूजा स्थल पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती दिवस व गंगा मैया के आज धरती पर अवतरण के बारे भी जानकारी दी। बीएसएफ अधिकारियों व जवानों में प्रसाद भी बांटा गया।(SUBHEAD)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुमार शैलेंद्र मंडल प्रमुख, फाजिल्का सर्कल पंजाब नेशनल बैंक, बैंक के मुख्य प्रबंधक अंकुर चौधरी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अशोक मल्होत्रा ने बैंक के सामाजिक कार्यों तहत दर्शकों के बैठने के लिए 25 कुर्सियां बॉर्डर के लिए भेंट की। उन्होंने बीएसएफ अधिकारी जे.के. सिंह, अवदेश पांडे व बीएसएफ जवानों को फलों की टोकरी व मिठाइयां भेंट कर धरती दिवस, परशुराम जयंती व ईद-उल-फितर की बधाइयां दी।

0 Comments