Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

मेजर जगतार जौहल सराहनीय कार्य के होंगे सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1) मोहाली, फेस2न्यूज:
सेंट्रल कमांड अलंकरण समारोह 2023 में पुरस्कार पाने वालों में मोहाली के मेजर जगतार जौहल, सेना मेडल शामिल हैं। उन्होंने 11 महीने की निरंतर अवधि में एक सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की। 01 जुलाई 2021 को सूत्र ने पुलवामा जिले के एक गांव में 04 – 05 आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके उपरांत मेजर जौहल के नेतृत्व में घेराव करके तलाशी अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने आकस्मिक प्रारंभिक घेराबंदी की, आतंकवादियों को फंसाया और यह सुनिश्चित किया कि सभी नागरिकों को घेराव से सुरक्षित निकाल लिया जाए ताकि आकस्मिक क्षति को कम किया जा सके। एक बार संपर्क स्थापित हो जाने के बाद, उन्होंने सामरिक कमान का प्रयोग किया और चार आतंकवादियों को मार गिराया। मेजर जगतार सर्च पार्टी के साथ उस लक्षित घर में दाखिल हुए जहां अंतिम आतंकवादी ने खुद को मजबूती से स्थापित किया था। घर में घुसने पर, छिपे हुए आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी, स्थिति पर तुरंत कारवाई करते हुए, आतंकवादी पर सटीक गोलीबारी की और शेष खोजी दल को कवर करने में मदद की। उन्होंने आगे आतंकवादी के साथ मुकाबला करते उनके प्रहार को बेअसर कर दिया।
युक्तिसंगत योग्य कार्रवाई करने, एक जटिल घेराबंदी और तलाशी अभियान का नेतृत्व करना और एक कट्टर आतंकवादी को बेअसर करने जैसे साहसिक कार्यों के लिए मेजर जगतार जौहल को सम्मानित किया जा रहा है। जबलपुर में मध्य कमान अलंकरण समारोह में 08 फरवरी, 2023 को मेजर जगतार जौहल, सेना मेडल को ' बार टू सेना मेडल (वीरता)' से सम्मानित किया जाएगा।