Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

मीडिया केवल सूचना देने का साधन ही नहीं बल्कि समाज का दर्पण है : ईशा अग्रवाल

Read in:Hindi

राज सदोष/आबू रोड़/अबोहर।

ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके जयंती दीदी ने लंदन से शुभकामना देते हुए कहा कि सबसे अधिक महत्व संसार मे मीडिया का ही है। इन्फॉर्मेशन विश्व भर में घूमती है । अशांति के कार्य का समाचार तो प्राथमिकता से दिया जाता है, किंतु बाद में शांति स्थापित होने के समाचार उतने महत्व से नहीं दिखाए जाते हैं। 

(MOREPIC1) मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई ने कहा कि दुनिया की स्थिति ऐसी है कि कभी भी विनाश हुआ कि हुआ। महाभारत सामने है। विशिष्ट अतिथि मधुकर द्विवेदी ने कहा कि जिसके हाथ में मोबाइल है, वह मीडिया की भूमिका निभा रहा है। मीडिया का दायरा बढ़ा है, उसमे विकृतियां भी आई हैं। 

बीके डॉ गंगाधर, संपादक ओमशान्ति मीडिया ने कहा कि यहां जो कोई आता है, यहां की आध्यात्मिक खुशबू लिए बिना नहीं जाता। बीके रंजन बहन ने कहा कि आज विश्व में अविश्वास का माहौल है। इसलिए एकता खत्म हो रही है, अशांति का अनुभव कर रहे हैं। डॉ बनारसीलाल शाह, सचिव मेडिकल विंग ने कहा कि नशे से लोग दुखी हैं, कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा। लोग व्यसन छोड़ते हैं, लेकिन फिर एक साल के बाद फिर नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। 

मुख्य अतिथि डॉ. ईशा अग्रवाल, ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट विनर और अभिनेत्री ने कहा कि मीडिया को चौथा स्तंभ माना गया है। यह केवल सूचना देने का साधन ही नहीं बल्कि समाज का दर्पण है। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि सत्य और अहिंसा ही सही दिशा दे सकते हैं। आज आवश्यकता है कि हम सभी सत्य और अहिंसा की आवाज़ बनें। रायपुर से आईं बहन शारदा नाथ ने दिव्य गीत प्रस्तुत किया। नृत्यांगना नाट्य एवं कला केंद्र बीदर के कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. कमलेश मीणा की किताब समावेशी विचार का विमोचन किया गया।