Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

मोहाली वॉक में नववर्ष, लोहड़ी और मकर सक्रांति पर मेगा एस्ट्रो मेला

Read in:Hindi

दीपक/ मोहाली

मोहाली वॉक में नववर्ष, लोहड़ी और मकर सक्रांति पर मेगा एस्ट्रो मेला आयोजित किया गया। इस मेले में कई जाने- माने ज्योतिषियों ने हिस्सा लिया. ज्योतिष सम्मेलन में आने वाले सभी लोगों के लिए मुफ्त ज्योतिष परामर्श उपलब्ध था.

(MOREPIC2)   एस्ट्रो मेले के आयोजक दीपक आहूजा और आचार्य उषा वसुंधरा ने बताया कि इस मेले में 1000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की, वहीं मेले में सम्मिलित हुए हस्त रेखा विशेषज्ञ ज्योतिषी नवदीप मदान ने बताया कि उन्होंने लगभग 370 लोगों का हाथ देखकर ज्योतिषीय परामर्श दिया.

ज्योतिष के बारे में उन्होंने कहा कि यह भी एक तरह का विज्ञान है और इस विज्ञान से वह लंबे अरसे से जुड़े हैं. लोगों की हाथ रेखा देखकर उनकी जीवन की वर्तमान और भूतकाल के साथ-साथ भविष्य होने वाली घटनाओं का अंदाजा मिल जाता है।  यदि कुछ बुरा और खराब होने वाला है तो उसको सावधान कर दिया जाता है और कुछ ज्योतिषी उपाय बताकर बुरे वक्त को टाला जा सकता है.

लोगों का ज्योतिष के प्रति विश्वास और रुझान दोनों ही बढ़ गया है. निकट भविष्य में भी एक और ज्योतिष सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले हैं. साथ ही उन्होंने जोड़ा कि लोग कुछ लोग इसको अंधविश्वास करके प्रचारित करते हैं लेकिन यह सही और सटीक विश्वास योग्य है क्योंकि यह सनातन और प्राचीन भारतीय इतिहास और धर्म के साथ जुड़ा हुआ है.

मेले के अंतिम दिन ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. मोहाली वॉक के मालिक मिस्टर गिल ने सभी का आभार जताते हुए सभी ज्योतिषाचार्य को सम्मान पूर्वक उपहार दिए.

0 Comments