Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

ज्वैलर से गन प्वाइंट पर करोड़ों की लूट

Read in:Hindi

मोहाली, कृतिका:

शनिवार रात करीब सवा नौ बजे चार नाकाबपोश सोहाना थाना क्षेत्र के खरड़ लांडरां रोड पर स्थित प्रेम ज्वेलर के मालिक परवीन कुमार से गन प्वाइंट पर करीब 15 किलो सोना, 25 किलो चांदी व कुछ कैश से भरे तीन बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात देर शाम लगभग सवा नौ बजे की है, जब परवीन कुमार दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।

सूत्रों अनुसार दहशत फैलाने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की।

सूचना पर डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क, एसएचओ सोहाना गुरजीत सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लूट के बाद सभी पीसीआर पार्टी को मैसेज फ्लैश कर दिया गया। एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने शहर में नाकाबंदी के निर्देश दे दिए हैं।

पुसिल सूत्रों के अनसार परवीन कुमार खरड़ का रहने वाला है, जिसकी प्रेम ज्वेलर के नाम से लांडरां- खरड़ रोड़ पर दुकान है। रोजाना आठ से नौ बजे के बीच वह दुकान बंद कर अपने घर जाता है। दुकान में कीमती सामान सोना, चांदी व कैश रोजाना की तरह बैग में रखकर घर ले जाता है।(SUBHEAD)

शनिवार रात भी सोने, चांदी व कैश से भरे तीन बैग बाहर खड़ी गाड़ी में रख रहा था। जब वह तीन बैग गाड़ी में रखकर दोबारा दुकान में गया, तो चार नाकाबपोश लुटेरे वहां आए जिनके हाथों में पिस्टलनुमा हथियार था। उसकी खुली डिग्गी से सोने चांदी के बैग निकालकर भागने लगे।

परवीन ने कहा कि जब लुटेरों को भागते हुए देखा तो वह तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। जब उसने बैग छीनने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जब चिल्लाने लगा तो शोर सुनकर पत्नी मोनिका ने लुटेरों का पीछा किया तो एक लुटेरे ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। परवीन के बताने अनुसार बैग में 15 किलो सोना, 25 किलो चांदी व कुछ कैश था।