Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

विधायक रंधावा ने पीरमुछाला क्षेत्र के युवक की करंट लगने से हुई मौत पर परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

Read in:Hindi

ओवरफ्लो सीवेज की समस्या के लिए सुपर सक्शन मशीन से सफाई शुरू

जे एस कलेर, जीरकपुर

बीते दिनों पीरमुछाला क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण आई बाढ़ से प्रभावित ब्लिस एवेन्यू में शिव कुमार की मौत के बाद परिवार की आर्थिक मदद के लिए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उनकी पत्नी ललिता को 4 लाख रुपये की वित्तिय सहायता चेक सौंपा और मृतक के परिजनों, उनकी पत्नी और उनके बच्चों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

(MOREPIC1) बता दें कि पिछले महीने हुई बारिश ने उस वक्त जीरकपुर वासियों की चिंता बढ़ा दी थी जब पंचकुला की ओर से पानी घुसने से पीरमुछाला इलाके की कई सोसायटियों में पानी भर गया था। इस बीच, ब्लिस एवेन्यू के 34 वर्षीय शिव कुमार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद वह अपने पीछे विधवा पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए, जिसके बाद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता के साथ इलाके का दौरा कर उन्होंने मृतक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना की जांच करवा मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया था। जिसके बाद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शहर में सीवेज ओवरफ्लो की समस्या को ध्यान में रखते हुए इलाके में पहली बार सुपर सक्शन मशीन मंगवाई और 46 लाख की लागत से ढकोली इलाके में सीवेज की सफाई शुरू कराई।]

(SUBHEAD)रंधावा ने कहा कि उनके पास यहां के निवासियों की काफी शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद इलाके में एक सुपर सक्शन मशीन मंगवाई गई है, जिससे जीरकपुर को 4 जोन में बांटकर सीवरेज की पूरी सफाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस सुपर सक्शन मशीन से पीरमुछाला क्षेत्र के सभी जाम पाइपों और गंदगी से भरे पाइपों को साफ किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में सीवेज लाइन में कोई रुकावट न हो।  सीवेज सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के लिए सुपर सक्शन मशीन के माध्यम से सफाई की जा रही है।

रंधावा ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने हैं, जिनमें से एक सनोली में और दूसरा सताबगढ़ गांव के पास लगाया जाना है, जिससे सीवेज ओवरफ्लो की समस्या पर अंकुश लगेगा और घग्गर व सुखना नदियों में गिर रहे प्रदूषित पानी में भी कमी आएगी। रंधावा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सीवेज लाइनों में लिफाफे या कोई अन्य सामान न फेंके, जिससे रुकावट की संभावना बढ़ जाए और शहर निवासियों को असुविधा हो।

0 Comments