Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर के स्कूल को 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' परियोजना में डालने का मुद्दा उठाया

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल के समय स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ द्वारा अबोहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी का नाम भी 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' परियोजना में डालने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। श्री जाखड़ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 23 जिलों में 117 स्कूलों को इस परियोजना में रखा गया है, लेकिन बड़े ही अफसोस की बात है कि अभी तक अबोहर को इस परियोजना से बाहर रखा गया है। जाखड़ ने बताया कि जिला फाजिल्का में अबोहर को दरकिनार कर इस प्रोजेक्ट के तहत जलालाबाद में दो स्कूलों, बल्लुआना में एक व फाजिल्का के भी एक स्कूल को इस स्कीम में रखा गया है। उन्होंने आज सदन में शिक्षा मंत्री से अपील की है कि अबोहर के भी स्कूल को इस परियोजना में डाला जाए। श्री जाखड़ ने कहा कि उम्मीद है पंजाब सरकार अबोहर के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करेगी ओर जिले के बाकी शहरों की तरह अबोहर के स्कूल को भी इसमें शामिल करेगी ताकि अबोहर के बच्चों को भी इसका लाभ मिल सके।

0 Comments