Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

अबोहर नगर निगम के मेयर सहित अधिकांश पार्षद भाजपा में शामिल

Read in:Hindi

अबोहर :पहली बार जब सुनील जाखड़ प्रदेश भाजपा प्रधान नियुक्त किये जाने के बाद अपने गृह नगर अबोहर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिये जन सैलाब उमड पडा। बाला जी धाम हनुमानगढ रोड से लेकर पुराने सुनील सिनेमा के स्थान तक पहुंचने के दौरान श्री जाखड़ का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। शहर की दीवारें पोस्टरों और रास्ते भाजपा के झंडों से भरे पडे थे।

श्री जाखड़ के आगमन पर नगर निगम के मेयर विमल ठठई, सीनियर डिप्टी मेयर गणपत राम व डिप्टी मेयर राजकुमार निराणियां सहित लगभग 40 पार्षदों ने कांग्रेस को अलविदा कहके भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया।

(SUBHEAD)पूरे प्रदेश में यह पहली प्रमुख राजनीतिक हलचल मानी जा रही है। जिला परिषद, योजना बोर्ड, पंचायत समिति, मार्किट कमेटी व अन्य संस्थाओं के अनेक पूर्व प्रधान व सदस्य भी कांग्रेस को तिलांजलि देते हुए भाजपा में शामिल हो गये। स्वागत समारोह में काफिला लेकर पहुंचे सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान सुशील सियाग ने कहा कि यदि अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कैप्टन अमरिन्द्र  के स्थान पर श्री जाखड़ को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिये हिंदू सिख का मुद्दा उठाकर जहर ना घोला होता तो कांग्रेस की इस क्षेत्र में यह दुर्दशा देखने को ना मिलती।

अबोहर विधानसभा क्षेत्र से 10 बार कांग्रेस विजयी हुई जिनमें 8 बार जीत का सेहरा जाखड़ परिवार के सिर पर सजा, 5 बार जनसंघ या भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। बीते वर्ष हुए चुनावों में राजिन्द्र दीपा को टिकट ना दिये जाने से नाराज अकाली दल के कई स्थानीय नेताओं ने कथित रूप से आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार के पक्ष में मतदान करवाया। इसके बावजूद कांग्रेस के संदीप जाखड़ ही विजयी हुए। अब सही अर्थों में यहां कांग्रेस और भाजपा का विलय हो गया है। आज भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने भी खुले दिल से श्री जाखड़ का अभिनंदन किया।

0 Comments