Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

स्कूली बच्चों के मसीहा बने मुकेश ठाकुर , बच्चों को दे रहे मुफ्त में किताबें-कापियां

Read in:Hindi

(MOREPIC1)विजयेन्दर शर्मा/धर्मशाला

जसवां परागपुर के मुकेश ठाकुर सोनू ने पिछले दो सालों में इलाके के सैकड़ों स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अन्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। राजनीति में जहां लोग आकर पैसा कमा रहे हैं, लेकिन मुकेश ठाकुर लीक से हटकर ऐसा कुछ कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है।

जसवां परागपुर से कांग्रेस पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे मुकेश ठाकुर कई स्कूली बच्चों के मसीहा बने हैं वहीं इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहे कबीना मंत्री बिक्रम ठाकुर के योगदान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौर में मनकोटिया ने भी कितने बच्चों को लाभ पहुंचाया।

मुकेश ठाकुर अपनी कमाई से स्कूली बच्चों को किताबें और कॉपियां दे रहे हैं। उनके सहयोगी सुभाष ठाकुर ने बताया कि जसवां परागपुर के अलावा देहरा और ज्वालामुखी तक हमारी संस्था किताबें मुफ्त में स्कूली बच्चें को दे रही है ताकि कोई भी बच्चा पढाई से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सरकार चुनिंदा बच्चों को ही पाठ्य पुस्तकें दे रही है, लेकिन हमारे पास कोई भेदभाव नहीं है। हम हर जरूरतमंद को एक फोन काल पर उसके घर तक पुस्तकें पहुंचा रहे हैं।(SUBHEAD) 

समाज सेवी मुकेश ठाकुर ने बताया कि अब तक सैकड़ों स्कूली बच्चों तक किताबें और कॉपियां पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कांगड़ा में अपना एक दफ्तर बनाया है और बाकायदा वहां पर स्टाफ तैनात किया गया है,जो आगे जरूरतमंद बच्चों तक किताबें कापियां पहुंचा रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा अनपढ न रहे । इससे पहले कई परिवार तो अपने बच्चों को पैसे के अभाव में स्कूल भेजने से कतराते थे।