Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

एन. ए. कल्चरल सोसायटी ने मांओं को पौधे भेंट कर मनाया मदर्स डे

Read in:Hindi

चंडीगढ़:  किसी ने सच ही कहा है” गिनती नहीं आती मेरी मां को शायद, मैं एक रोटी मांगू तो दो देती है” वैसे तो हर दिन ही मां का दिन होता है, परंतु फिर भी इस विशेष दिन को एन. ए. कल्चरल सोसायटी ने ‘ मदरहुड अस्पताल ‘ में विशेष तरीके से मनाया। बच्चों ने गीत, कविताएं , डांस , यहां तक कि मां के लिए कुछ पकवान भी तैयार किये। ऐसा लग रहा था जैसे कि सब अस्सी नब्बे के पुराने जमाने में चले गए।

आरगेनाईजेशन सैक्टरी पंजाब नवदीप कौर संधु ( गैस्ट आफ आनर) ने बच्चों के खूबसूरत प्रदर्शन की सराहना की और एन. ए. कल्चरल सोसायटी के मैंबरस को बधाई दी। प्रसिद्ध माडल और एंकर शैली तनेजा और सोसायटी के और भी बहुत से सदस्यों ने प्रोग्राम में भाग लिया।

प्रोग्राम की एक खास विशेषता ये भी रही कि मां के साथ साथ धरती मां का भी गुणगान किया और वहां पर उपस्थित हर मां और बच्चों को पौधे भेंट किए गए।जैसे इस दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है, उसी प्रकार घर, समाज , और रिशतों को जोड़ने के लिए मां की महान भूमिका है। मदरहुड होस्पिटल के भरपूर योगदान से ही यह प्रोग्राम सफल हो पाया। प्रोगराम के समापन पर एन. ए. कल्चरल सोसायटी की प्रैजीडैंट निखार आंनद मिढ्ढा ने सभी का धन्यवाद किया।

0 Comments