Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
राष्ट्रीय Trending

नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज को मिला उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट दायित्व, अनुयायियों में खुशी की लहर

Read in:Hindi

10 दिवसीय प्रवास पर चण्डीगढ़ पधारे स्वामी रसिक महाराज को चण्डीगढ़ की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने बधाई दी

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

प्रमुख संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज को उत्तर प्रदेश सनातन धर्म परिषद का अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बनाने पर नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान से जुड़े श्रद्धालुओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है।

संस्थान के पंजाब प्रभारी बाबा हठयोगी ने बताया कि 18 नवम्बर 2025 को जारी नियुक्ति पत्र में उत्तर प्रदेश में मठ मंदिरों की दयनीय स्थिति को सुधारने की दिशा में योगी सरकार ने सनातन संस्कृति को बचाने के लिए संत रसिक महाराज द्वारा किए गए अभूतपूर्व प्रयासों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सनातन धर्म विकास परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया है ताकि वैदिक सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिले।

ज्ञातव्य हो कि अब तक 1385 भागवत कथाओं के माध्यम से बद्रीनाथ धाम, उत्तराखण्ड के स्वामी रसिक महाराज दुनिया के करीब 22 देशों की यात्रा करके सनातन संस्कृति की अलख जगाने का कार्य कर चुके हैं। अपने 10 दिवसीय प्रवास पर चण्डीगढ़, पंजाब, हिमाचल की यात्रा पर पहुंचे स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रयास है कि सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत एक बार फिर विश्वगुरु की भूमिका में बैठकर तमाम दुनिया का मार्गदर्शन करे और इसी दिशा में हम सब भारतीय संतों को साथ लेकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। चण्डीगढ़ की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने योगी सरकार के इस जनहितकारी फैसले की प्रशंसा की है और संत रसिक महाराज को शुभकामनाएं दी हैं।