Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

गोगा नवमी पर सजा दरबार, धूमधाम से किया गुणगान व लगाया विशाल भंडारा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज /माजरा/ पिंजौर

श्रद्धा के प्रतीक भूदेवता बाबा जाहरवीर गोगाजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर गाँव माजरा पप्लोहा रोड पिंजौर पर स्थित बाबा जाहरवीर गोगा नवमी पर सेवक वृजलाल द्वारा भक्तों साथ बड़ी ही श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर गोगा माँड़ी सेवक वृजलाल ने बताया कि यहाँ गोगा महाराज का दरबार हर वर्ष की भांति गोगा नवमी पर सजाया, गोगा महाराज की कथा का गुणगान व भंडारा लगाया जाता है। पूरे दिन लोगों द्वारा गोगा मांडी पर नतमस्तक होकर अपनी श्रद्धा से पूजन अर्चना करते हैं। यहाँ जिन भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, वे छड़ी लेकर भेंट अर्पित करते हैं। बाबा बृजलाल ने बताया कि यहाँ से जिन दंपति की सन्तान नहीं होती है, उनकी भी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इस दौरान दंगल का भी आयोजन कर बच्चों को सम्मानित किया गया।

सेवक अमर सिंह व वीरेंद्र सिंह सोनू ने बताया कि गोगा नवमी पर बाबा जाहरवीर गोगा का गुणगान गायक कमल एंड पार्टी लालडू द्वारा बड़ी श्रद्धा से एवं बाबा की अमर कथा का भी गुणगान किया गया।

इस अवसर पर दंगल विजेता बच्चों को विशेष अतिथि बतौर नेशनल सामाजिक संस्था हिन्द संग्राम परिषद के महासचिव हरीश शर्मा ने भी सेवक वृजलाल व गोगा मंडली सहित सम्मानित किया।

बाबा जाहरवीर गोगा के भंडारे का आयोजन से पूर्व कंजकां / कन्या पूजन कर किया गया। चार गाँवों के अलावा दूरदराज़ से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी उत्सुकता से भंडारे प्रसाद में खीर पूड़ा व कद्दू सब्ज़ी के साथ कड़ी चावल के साथ रोट व हलवा प्रसाद भी ग्रहण किया।

0 Comments