Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
हरियाणा Trending

टीवी सीरियल में रोल दिलवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला काबू, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई हरियाणा पुलिस

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज, पंचकुला

पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना मन्सा देवी पंचकूला प्रभारी सुशील कुमार ने टीवी सीरियल में अभिनय करवाने का नाम पर 61 हजार रुपए की धोखाधड़ी में आरोपी अनुज कुमार ओझा पुत्र धुमवली औझा वासी पालघर महाराष्ट्र को विधिवत तौर पर किया है।

(SUBHEAD)दिनांक 16.11.2021 को पीडिता महिला वासी मन्सा देवी पंचकूला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक मॉडल है जो अभिनय भी करती है और अभिनय जगत से जुडी हुई है उसकी मुलाकात अनुज कुमार औझा से हुई तो उसने दावा किया था कि वह एसिस प्राडक्शन चलाता है और ट्राईसिटी चण्डीगढ मे आता जाता रहता है जिसनें पीडित महिला को कहा कि वह आपको छोटी सरदारनी नामक सीरियल में कान्ट्रेक्ट दिलवा देगा और आप फिल्म में भी तभी काम कर सकते है जब आप अपना आर्टिस्ट कार्ड बनवा लेंगे, परन्तु आपको इसके लिए फीस देनी पड़ेगी, जिस पर आरोपी नें दिनांक 25.09.2021 को पीड़िता से 10000/- गुगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाये और फिर दिनांक 26.09.2021 1200/- रूपये और कान्ट्रेक्ट इत्यादि के नाम पर कुल 61000/- रुपये की धोखाधडी की है जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी ने इससे पहले भी अन्य लोगों को अपना निशाना बना कर ठगी की। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले वह दिल्ली में दर्ज एक मामले में ठगी मारने पर तिहाड़ जेल में बेद था।

0 Comments