Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
राष्ट्रीय Trending

संस्कृत के विद्वान पंडित साधु राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर देश के विभिन्न प्रातों से आए शिष्यों ने नमन किया

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का-

संस्कृत भाषा के विद्वान, राष्ट्रीय एवार्डी पंडित साधु राम शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथी पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में श्रद्वांजली कार्यक्रम हुआ। शनिवारप्रातः श्री रामचरितमानम के अखंड पाठ भोग के बाद उन‌के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वर्षों पहले अपने गुरु पंडित साधु राम शास्त्री से शिक्षा ग्रहण कर सरकारी नौकरी करने वाले दिल्ली वाली ब्रह्ा प्रकाश, प्रेम कुमार, सतीश कुमार डा. गुलाब शर्मा, ईश्वर दत्त, हरियाणा के जींद से गीता राम चंद्र कांत, कुरुक्षेत्र से रमेश कुमार, करनाल से गुरुदेव सभी शास्त्री की शिक्षा ग्रहण करने वाले जब अपने गुरु को नमन‌ करने लगे तो उनकी आंखों से आंसू आने लगे।

उन्होंने फाजिल्का के इस महाविद्यालय में ली शिक्षा के दौर को याद कर अपनी गाथा भी सुनाई। पूर्व विद्यार्थी ने बताया कि गुरु साधू राम शास्त्री द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही वो देश के विभिन्न भागों में सर्विस कर सेवानिवृत्त हुए हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य राम स्वरूप शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता के साथ-साथ गुुरु ही मानव जीवन को उज्जवल‌ करता है। रम अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा फाजिल्का के प्रधान राम शरण पुंज, पूर्व प्रधान अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। फाजिल्का के संत आत्मानंद गिरी व सुरिंदर गिरी ने भी अपने प्रवचन दिए। बाद में खुला भंडारा लगा।

स्व. साधु राम शास्त्री के सपूत्र ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।