Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन

लीलाधर शर्मा /फाजिल्का

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 19वीं वाहिनी द्वारा शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भारत-पाक सीमा से सटे गांव मौज़म फॉरवर्ड चौकी से शुरू होकर बीएसएफ हेडक्वार्टर तक करीब 14 किलोमीटर के दायरे में निकाली गई।

19वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार ने बताया कि इस रैली का आयोजन सीमा सुरक्षा बल की ‘फिटनेस और पर्यावरण सुरक्षा’ नीति के तहत किया गया है। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती नागरिकों के भीतर सेहत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार ने खुद इस 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत माता की जय के नारों के साथ इस रैली का सफल समापन किया।

0 Comments