Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

धारा 370 हटाने की चौथी वर्षगांठ पर संजीव खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई

Read in:Hindi

जे एस कलेर/जीरकपुर 

डेराबस्सी विधानसभा ने भाजपा नेता, प्रदेश सचिव और वित्त कमेटी मैंबर संजीव खन्ना ने धारा 370 हटने की चौथी वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

संजीव खन्ना ने कहा कि आज का दिन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए ऐतिहासिक दिन है। 4 साल पहले आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों के द्वारा की गई ऐतिहासिक भूल को सुधारा था। संजीव खन्ना ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मुद्दे पर ही अपना बलिदान दिया था।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)   चार साल पहले आज के दिन उनके द्वारा देखा गया सपना सच हुआ था। उन्होंने ने कहा कि आज केंद्र सरकार के इस निर्णय से 125 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से उठा हुआ है। दशकों से नासूर बनी कश्मीर समस्या का समाधन हेतु ये ऐतिहासिक कदम भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही उठाया। संजीव खन्ना ने कहा है कि यह निर्णय एक देश व एक संविधान के लिए लिया गया था। अब जम्मू कश्मीर में देश का संविधान और नियम लागू हैं। वहां उद्योग-धंधे लगेंगे तथा विकास का रास्ता खुल रहें हैं।

70 साल से पूरे देश की जनता इस दिन का इंतजार कर रही थी। संजीव खन्ना ने श्रेष्ठ भारत को लेकर इस दृढ़ संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशवासियों को बधाई दी।

0 Comments