Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गैंगस्टर लखबीर लंडा मोड्यूल का एक और कारकून खरड़ से गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
कैनेडा आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंड़ा और पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह रिन्दा द्वारा साझे तौर पर चलाए जा रहे आईएसआई से सहायता प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करने के कुछ दिनों बाद ही पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने खरड़ से इस गिरोह के एक और संचालक को गिरफ़्तार किया है।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति की पहचान अनमोलदीप सोनी निवासी हरीके पत्तन, तरनतारन के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से 103 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।
इससे पहले पुलिस ने लंड़ा और रिन्दा के तीन नज़दीकी साथियों को गिरफ़्तार किया था, जिनमें नछत्तर सिंह उर्फ मोती भी शामिल है, जो हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र में एक इम्परूवाईजड़ एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाने के मामले में मुख्य दोषी है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए एआईजी वरुण शर्मा ने बताया कि सोनी, लखबीर सिंह उर्फ लंड़ा मॉड्यूल का सक्रिय मैंबर है, जो आतंकवादी गतिविधियों से सम्बन्धित हार्डवेयर और नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने के अलावा मॉड्यूल के सदस्यों को छिपने की जगह प्रदान करता था।
तरनतारन का निवासी लंडा; जो साल 2017 में कैनेडा भाग गया था, ने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड, आतंकवादी हमले की साजिश रची थी और अमृतसर में सब.इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार के नीचे एक आईईडी भी लगाया था। उसे पाकिस्तान आधारित ज़रुरी और बब्बर खालसा इंटरनैशनल के साथ हाथ मिलाने वाले गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का करीबी माना जाता है।