Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

किडनी केयर सेंटर पंचकूला में अंगदान शिविर आयोजित

Read in:Hindi

किडनी केयर सेंटर पंचकूला ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर अंगदान शिविर लगाया

(MOREPIC1) आरके शर्मा /पंचकूला 

किडनी केयर सेंटर, सेक्टर 14, पंचकूला ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर, आज यहां एक अंगदान शिविर का आयोजन किया। समाज के लोगों को अंगदान के नेक काम हेतु जागरूक और प्रेरित करने के लिए रोट्टो, पीजीआई, चंडीगढ़ की एक टीम भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। कुल 122 लोगों ने कार्यक्रम में अपने अंग दान की शपथ ली।

डॉ. अजय गोयल के नेतृत्व में स्थापित हुआ किडनी केयर सेंटर अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है जहां चिकित्सकों और पैरामेडिक स्टाफ की एक टीम द्वारा किडनी फेल होने, हेमोडायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण सहित किडनी की सभी प्रकार की परेशानियों का इलाज किया जाता है।

किडनी केयर सेंटर के संस्थापक व निदेशक, डॉ. अजय गोयल, डीएम (नेफ्रोलॉजी) ने कहा, “भारत में हर साल अंगों की अनुपलब्धता के कारण 5 लाख से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले 2 लाख लोगों में से केवल कुछ हजार मरीजों को ही प्रत्यारोपण की सुविधा मिल पाती है। बाकी मरीज या तो डायलिसिस पर रहते हैं या गुर्दे फेल होने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।

भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग ब्रेन डेथ का शिकार होते हैं। ब्रेन डेथ के बाद एक व्यक्ति अंगों का दान कर 8 मरीजों की जान बचा सकता है। इसलिए स्वस्थ अंगों वाले मृतकों के शरीर से प्राप्त अंगों का प्रत्यारोपण करके अनेक जानें बचाई जा सकती हैं।”

शिविर में जिन लोगों ने अपने अंगों को दान करने की शपथ ली, उन्हें नोट्‌टो की टीम ने डोनर कार्ड जारी किए। नोट्‌टो एक सरकारी संगठन है जो भारत में अंगों की पुनर्प्राप्ति और आवंटन को नियंत्रित करता है।

डॉ. गोयल ने आगे कहा, “हमारे केंद्र के स्थापना दिवस के अवसर पर हमने एक सामाजिक भलाई के कार्य को आगे बढ़ाने और लोगों का जीवन बचाने के लिए अंगदान जागरूकता शिविर लगाने का निर्णय लिया।”

0 Comments