Wednesday, 18 November 2026
Breaking News
 गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर
चंडीगढ़ Trending

वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

फेस2न्यूज चंडीगढ़

वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 45डी, चंडीगढ़ में आज एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें विवेक हाई स्कूल, मोहाली के लगभग 40–50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भ्रमण विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य उन्हें समाज सेवा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की वास्तविक जानकारी प्रदान करना था।

संस्था की संस्थापक एवं प्रधान पूजा बक्शी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवाओं में सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशेष बात यह रही कि विवेक हाई स्कूल द्वारा यह दूसरी बार विद्यार्थियों को संस्था में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए भेजा गया है। पहले भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के अनुभव और उत्साह को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने संस्था के कार्यों पर अपना विश्वास व्यक्त किया और पुनः बच्चों को यहां भेजने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने सिलाई प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रमों और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को नजदीक से देखा और समझा।

विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षु महिलाओं से संवाद भी किया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। स्कूल की ओर से संस्था को सिलाई प्रशिक्षण हेतु उपयोगी कपड़ा भी भेंट किया गया, जो महिलाओं के अभ्यास और रचनात्मक कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका राजसी सिंह एवं श्री विशाल शर्मा विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे विजिट के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संस्था से स्टीचिंग टीचर संजू और सिलाई सीख रहे विद्यार्थी भी मौजूद रहे। पूजा बक्शी ने विवेक हाई स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल श्रीमती जसविंदर गंधोक का धन्यवाद किया।

0 Comments